DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद शहर में बिक रही अवैध शराब , माहौल हुआ खराब, भारतीय जनता युवा मोर्चा ने लगाया नेताओं के संरक्षण का आरोप

बालोद। शहर में बढ़ रहे अवैध शराब बिक्री से शहर का वातावरण खराब हो रहा है। उक्त बिक्री को बंद करवाने आज भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर बालोद द्वारा थाना प्रभारी नवीन बोरकर को ज्ञापन सौंपा गया। भाजयुमो अध्यक्ष रौनक कत्याल ने बताया की शराब कोचियो द्वारा हर वार्ड व हर समय शराब उपलब्ध करवाने से आज शहर के चौक चराहो में शराब का सेवन किया जा रहा है। जिसके कारण शराब सेवन करने के बाद शराब सेवन कर्ता द्वारा हल्ला व गाली गलौच कर शहर का वातावरण खराब किया जा रहा है। कत्याल ने यह भी बताया खुले आम पाररास बाईपास के पास शराब बेचते कोचियों का वीडियो वायरल किया गया। पर इस पर कोई कार्रवाई नही हुई । उन्होंने यह भी आरोप लगाया की कोचियों को सत्ता धारी पार्टी के नेताओं का संरक्षण मिला हुआ है। जिससे इन पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है । रौनक ने बताया अगर इस बार भी कार्रवाई नही होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी। ज्ञापन देते समय भारतीय जनता युवा मोर्चा बालोद अध्यक्ष रौनक कत्याल, महामंत्री राहुल साहु व कमल बजाज , उपाध्यक्ष चंद्रेश जैन व जय लुल्ला , कोषाध्यक्ष विराट राजपूत, शहर मंत्री तुषार ढीमर व यश चांडक, सोशल मीडिया प्रभारी आदित्य धुर्वे, सह प्रभारी साई आर्य, सौरभ शर्मा , गौतम माधवानी , प्रमोद कुमार आदि उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page