DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छिंदगांव में जिला स्तरीय जैविक कृषि मेला सह प्रदर्शनी का हुआ आयोजन, मंत्री अनिला ने किसानों को जैविक खेती के लिए दिया प्रोत्साहन

बालोद। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया जिले के डौंडी विकासखंड के ग्राम छिंदगांव में कृषि विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय एक दिवसीय जैविक कृषि मेला सह प्रदर्शनी में शामिल हुई। मंत्री श्रीमती भेंडिया ने इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जैविक कृषि को प्रोत्साहित करने का कार्य किया है। राज्य सरकार द्वारा निरंतर ही जैविक कृषि को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। जिसमे शासन की विभिन्न योजनाएं और किसान हितैषी फैसले शामिल हैं। मंत्री श्रीमती भेंडिया ने कहा कि जैविक खेती और जैविक उत्पादों के फायदे बहुत हैं, हमें जैविक खेती को अपनाना चाहिए। रासायनिक उर्वरकों के स्थान पर जैविक खाद व जैविक कीटनाशक का उपयोग करना चाहिए, जिससे हमारा उपज भी पूरी तरह जैविक और स्वास्थ्य के लिए बेहतर बना रहेगा। इस दौरान उन्होंने किसानों को जैविक खेती से होने वाले स्वास्थ्य लाभ व पर्यावरण को नुकसान से बचाने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।


मंत्री श्रीमती भेंडिया ने कार्यक्रम में जैविक खेती के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले 11 कृषकों को सम्मानित किया। 02 कृषकों को कृषि यंत्र स्प्रेयर, मछली पालन विभाग की योजना के तहत 04 कृषकों को मछली जाल व आइस बॉक्स, उद्यानिकी विभाग की योजना में तहत 04 हितग्राहियों को सब्जी बीज मिनीकिट प्रदान किया गया। इससे पूर्व मंत्री श्रीमती भेंडिया ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ललिता साहू, श्रीमती धनेश्वरी सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कृषि विभाग के अधिकारी, कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद थे।

You cannot copy content of this page