DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हाईप्रोफाइल जुआ चलता था बोरिदकला के जंगल में, शूटर लगाकर जुआरी करते निगरानी, पुलिस ने चरवाहा बन दिया चकमा, सात आरोपी धराए,104070 रूपये नगदी एवं 02 मोटर सायकल जब्त

थाना पुरूर एवं साइबर सेल टीम बालोद की संयुक्त कार्यवाही

बालोद। पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर के मार्गदर्शन पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुरूर बोनीफास एक्का के पर्यवेक्षण में तथा निरीक्षक भानुप्रताप साव के नेतृत्व में जुआ पकड़ा गया। मुखबीर से विशेष सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति आम बोरीदकला के जंगल क्षेत्र में लुक छीप कर लाखों रूपये के दाव लगा कर 52 पत्ती ताश से जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष टीम गठन कर दिशा-निर्देश मिलने पर टीम के द्वारा घटना स्थल क्षेत्र का सादी वर्दी में जवान तैनात कर रेकी किया गया। रेकी पर पाया गया जुआरियों के द्वारा पुलिस से बचने के लिये घटना स्थल पहुंचने तक मोटर सायकल में 5-6 शूटर लगा कर निगरानी किया जा रहा था। परिस्थिति को देखते हुये टीम के सदस्यों द्वारा तत्काल चतुराई के साथ ग्रामीण वेशभूषा धारण कर बतौर चरवाहे जैसा हाथ में डण्डा लेकर शूटर के नजरो से छुपते हुये खेत के पगडण्डी रास्तों से जाकर घेराबंदी कर 7 आरोपियों को 52 पत्ती ताश से रूपये की हार जीत का दाव लगा कर जुआ खेलते पकड़ा गया। 7 आरोपियों के कब्जे से जुआ खेल रहे नगदी रकम कुल 104070 रूपये को जप्त किया गया है। तथा शूटर द्वारा उपयोग में लाये जा रहे 02 मोटर सायकल को जप्त किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध थाना पुरूर में 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही कर विवेचना में लिया गया। जुआरियों से पूछताछ पर बात सामने आया है, सभी जुआरीगण बाहर जिला से है। मोबाईल से सम्पर्क कर शूटर के द्वारा इन्हें घटना स्थल से दूर ही रिसीव कर उनके आँख में पट्टी बांधकर तथा उनके मोबाईल को स्वीच ऑफ कराकर जुआ स्थल तक बैठाकर ले जाते थे। जिससे कोई भी जुआरी उस जगह का लोकेशन बाहर न बता सके। शूटर के द्वारा जुआरियों को बकायदा चाय, नाश्ता की व्यवस्था मौके पर ही किया जाता था। इन चतुराईयों के बाद भी बालोद पुलिस को जुआ के अवैध कारोबारियों को पकड़ने में सफलता मिली। वालोद पुलिस का अभियान अवैध कारोबारियों के खिलाफ निरन्तर जारी रहेगा।

ये हैं आरोपियों के नाम व पते-

  1. कैलाश नेताम पिता नंदकिशोर नेताम उम्र 38 साल पता आमाकडा थाना भानुप्रतापपुर जिला कांकेर 2. सूर्यकांत शिन्दे पिता मधुकर राव उम्र 30 साल पता रामबाग थाना कोतवाली धमतरी। 3. कन्हैया पटेल पिता परमानंद पटेल उम्र 30 साल पता श्रीवास्तव चौक थाना कोतवाली धमतरी। 4. जयराम सोनकर पिता लक्ष्मणराम सोनकर उम्र 26 साल कोष्टा पारा धमतरी। 5. हरिशचंद यादव पिता अंजोरी राम यादव उम्र 31 साल पता ग्राम चवेला थाना भानुप्रतापपुर जिला कांकेर। 6. राजकुमार सोनकर पिता राहुल सोनकर उम्र 30 साल पता रामबाग थाना कोतवाली धमतरी। 7. पुनम साहू पिता राजेश साहू उम्र 25 साल पता ग्राम मुजगहन थाना अर्जुनी धमतरी।

इनका रहा विशेष योगदान

उक्त प्रकरण में थाना प्रभारी गुरूर निरीक्षक भानुप्रताप साव, सउनि रुपेश्वर भगत, प्रधान आरक्षक भुनेश्वर मरकाम, आरक्षक राहुल मनहरे, आरक्षक आकाश दुबे, आरक्षक पूरन प्रसाद देवांगन का सराहनीय भूमिका रही है।

You cannot copy content of this page