पश्चिम बंगाल की घटना के विरोध में भाजपा बालोद द्वारा विरोध प्रदर्शन, ममता सरकार को बर्खास्त करने की मांग



बालोद – आज पश्चिम बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिला में तृणमूल कांग्रेस के गुंडों द्वारा जानलेवा हमला किया गया. जिसके विरोध में बालोद में भाजपा ने शहर के प्रमुख मार्गो में रैली निकाल कर विरोध दर्ज किया और सभी ने एक स्वर में ममता सरकार को बर्खास्त करने की मांग की. भाजपा के प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने आरोप लगाया कि ममता सरकार के गुंडों ने लोकतंत्र व प्रजातंत्र की हत्या की है जिला अध्यक्ष केसी पवार ने कहा पश्चिम बंगाल की घटना घोर निंदनीय है.सुरेश निमलकर शहर भाजपा अध्यक्ष ने कहा बंगाल भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ पूरी भाजपा साथ है. अमित चोपडा जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा ने कहा आज बंगाल में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले की हमला ममता सरकार के पतन की शुरुआत है, युवा मोर्चा ममता सरकार को बर्खास्त करने की मांग करता है. इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा व युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

You cannot copy content of this page