DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रामदेव चौक के पास निर्माणाधीन मकान की चौथी मंजिल से गिरने से दो लोग घायल

बालोद। बालोद शहर से मकान निर्माण के दौरान हादसे की बड़ी खबर सामने आई है। सदर बाजार के प्रवेश के पहले रामदेव चौक के पास एक मकान निर्माण के दौरान चौथी मंजिल से दो मजदूर गिर गए। दोनो कैसे गिरे इसकी अधिकृत पुष्टि नहीं हो पाई है। चर्चा है कि निर्माण स्थल पर बांस बल्ली लगा हुआ था। जिसमें से दोनों गिरे हैं। घटना के बाद दोनों को एक संस्था के एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों का नाम अभी सामने नहीं आ पाया है। घटना सोमवार सुबह 10 से 11 बजे के बीच की है । निर्माणाधीन मकान नेमीचंद ढेलडिया का और घायल मजदूर तरौद के रहने वाले बताए जा रहें हैं। जिसमें से एक की हालत ज्यादा गंभीर है। दोनो मकान में टावर निर्माण करने ऊपर बांस बल्ली बांधकर ईट जोड़ने का काम कर रहे थे। इस दौरान बल्ली टूट गई और ये हादसा हो गया। दोनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

You cannot copy content of this page