DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आबकारी मंत्री कवासी लखमा पहुंचे बालोद जिला, शामिल हुए वीर मेला में, क्या बोले देखिये खबर

बालोद/ गुरुर – प्रदेश के वाणिज्यिक कर (आबकारी) और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा आज गुरुर विकासखंड के राजाराव पठार में सर्व आदिवासी समाज द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वीर मेला के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होने वहां अमर शहीद वीर नारायण सिंह के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी समाज के सच्चे सपूत थे। उन्होने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी वीरतापूर्वक शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा। मंत्री श्री लखमा ने कहा कि सर्व आदिवासी समाज को विकास के विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने की जरूरत है। हमारी आदिवासी संस्कृति, परंपरा बहुत समृद्ध है, इसे सहेजना व आगे की पीढ़ी तक बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। इससे पूर्व मंत्री श्री लखमा का सर्व आदिवासी समाज द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। उन्होंने वहां राजाराव पठार में स्थित देव स्थल पर जाकर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम, कांकेर विधायक व संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी  संजारी-बालोद विधायक संगीता सिन्हा, अंतागढ़ विधायक अनूप नाग सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि व सर्व आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page