DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एचआईवी और एड्स के प्रति जागरूकता के लिए किया गया समुदायिक कार्यक्रम, गंगा मैया परिसर हुआ आयोजन

बालोद। सूत्र समाज सेवी संस्था बालोद के तत्वाधान में एक दिवसीय सामुदायिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विकाश चोपड़ा थे। अध्यक्षता तृतीय समुदाय दुर्ग के प्रमुख कंचन सेंदरे ने की। विशेष अतिथि देवेंद्र साहू जिला विधिक सेवा जिला बालोद थे। आयोजन गंगा मैया प्रांगण में किया गया। जिसमे जिले भर के महिला पुरुष तथा थर्ड जेंडर शामिल हुए। इस कार्यक्रम में विकाश चोपड़ा ने कहा कि हमारे तृतीय लिंग समुदाय के विकाश के लिए यह प्रथम कार्यक्रम है जो सराहनीय है। हम सब को ऐसा कार्य करना है। जिला विधिक सहायता के प्रमुख ने समुदाय के अधिकारों पर प्रकाश डाले। कंचन सेंद्रे ने समुदाय के लोगो को खुले मंच और समाज में अपने आप को रखने की बात कही। एचआईवी और एड्स के बारे में पीएम वेदप्रकाश साहू ने विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुकेश साहू, सईना मोहम्मद,धनेश्वर, मनोज साहू, आशा और समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।एचआईवी और एड्स के लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से उक्त सामुदायिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

You cannot copy content of this page