DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी के निर्णय पर संसदीय सचिव ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का जताया आभार, मिलकर क्षेत्रवासियों की ओर से दी बधाई

बालोद। प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी के निर्णय पर शुक्रवार को विधायकों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर आभार जताया। इस दौरान संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद ने क्षेत्रवासियों की ओर से बधाई देते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़ के किसानों के हित मे लिया गया ऐतिहासिक निर्णय है। निश्चित ही इस फैसला के बाद छत्तीसगढ़ का किसान और समृद्ध होगा। बता दें गुरुवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आने वाले धान खरीदी सीजन से किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी करने की घोषणा की है। जिसके बाद पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी की लहर है।

You cannot copy content of this page