DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जगतगुरु नरेंद्राचार्य की शोभा यात्रा का दल बल के साथ किये स्वागत अभिनंदन :-अजेंद्र साहू

गुरुर। हिंदू नव वर्ष मनाते हुए नगर गुरुर मे जगतगुरु नरेंद्राचार्य के शिष्यों द्वारा नाचते गाते अनेक झांकियों के माध्यम से बड़ी संख्या में भगवा ध्वज लेकर शोभायात्रा निकाला है।

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नेताओं ने इस शोभायात्रा के अंबेडकर चौक में पहुंचते ही युवा साथियों के द्वारा भव्य स्वागत सत्कार फूलों की हार व नारियल भेंट कर किया गया जिसमें मुख्य रूप से युवा मोर्चा गुरुर के महामंत्री अजेंद्र साहू, जनपद सदस्य विजय जंजीर, किसान मोर्चा मीडिया प्रभारी अनिल साहू, युवा मोर्चा मंत्री नीलांबर साहू, भूपेश साहू शशिकांत जगदल्ले ,संदीप साहू और बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित रहे l

You cannot copy content of this page