DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्रदेश में 24 मार्च को हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने बताई है ये वजह?

बालोद/ रायपुर। छत्तीसगढ़ में 24 मार्च को बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया एक द्रोणिका/ हवा की अनियमित गति तमिलनाडु से झारखंड तक छत्तीसगढ़ होते हुए गुजर रही है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा राजस्थान के ऊपर स्थित है। प्रदेश में अभी भी काफी मात्रा में नमी का आगमन निरंतर जारी है। प्रदेश में दिनांक 24 मार्च को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि संभावित है।

You cannot copy content of this page