DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेविका वंदना यादव का राष्ट्रीय एकता शिविर में हुआ चयन

बालोद। शासकीय घनश्याम सिह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालोद की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेविका वंदना यादव एम.ए. राजनीति विज्ञान द्वितीय सेमेस्टर का चयन राष्ट्रीय एकता शिविर मे हुआ है। यह शिविर गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर मे 18 मार्च से 24 मार्च तक आयोजित किया गया है। इस शिविर में वंदना यादव छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व क़र रहीं हैं। शासकीय घनश्याम सिह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालोद के प्राचार्य डॉ श्रद्धा चंद्राकर एवं हेमचन्द यादव विश्विद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ आर. पी. अग्रवाल, जिला संगठक डॉ लीना साहू एवं कार्यक्रम अधिकारी प्रो. जी. एन. खरे ने कहा कि यह एक बड़ी उपलब्धि है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ श्रद्धा चंद्राकर ने स्वयंसेविका वंदना यादव को शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहित किया।

You cannot copy content of this page