DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हिंदू नववर्ष पर हुआ आठवीं के बच्चों का दीक्षांत समारोह

बालोद। चैत नवरात्रि और हिंदू नव वर्ष के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय जगन्नाथपुर में कक्षा अष्टम के बच्चों का दीक्षांत एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुंवारी माता शिक्षण समिति लाटाबोड़ के अध्यक्ष कश्चित साहू थे। अध्यक्षता खिलानंद गिलहरा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेश यादव लाटाबोड़, एससी हरदेल, अभ्यास साहू, तोखन साहू, जनक साहू प्राचार्य सशिमं, कोमिन साहू, कमलेश्वरी चुरेंद्र, भंवर लाल साहू, साथ ही अभिभावकों में लक्ष्मी निर्मलकर, ममता साहू, अंजू निर्मलकर, सुनिती साहू, अघनी बाई, दुबिंदा साहू, लिलेश्वरी साहू, इंद्रोतीन मंडावी, कलिंदरी साहू, यशवंत देशमुख, नामदेव साहू, छन्नू विश्वकर्मा मौजूद रहे।

कार्यक्रम में बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। तो वही कक्षा आठवीं में पढ़ रहे बच्चों को विदाई दी गई। अतिथियों ने उन्हें आगे पढ़ाई करते हुए अच्छा नागरिक बनने, उज्जवल भविष्य की कामना के साथ सरस्वती शिशु मंदिर में मिले संस्कारों को अपने जीवन में बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही बच्चों को पुरस्कृत और सम्मानित भी किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य ताराचंद साहू, आचार्य रेखलाल देशमुख, धनंजय साहू, शिक्षिका खेमिन साहू, लक्ष्मी साहू, रीना देशलहरे, माधुरी यादव, चैन कुमारी नेताम, भावना सुनहरे, केसर साहू, रेवती महेश्वरी आदि मौजूद रहें।

You cannot copy content of this page