बालोद के अजय यादव बने कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव



बालोद । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेल विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण जैन के द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम की सहमति से बालोद जिले के अजय यादव को प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेल प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव पद पर व विलियम भवँर को पुनः जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। उक्त नियुक्ति पर बालोद जिला के खेल विभाग के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश सचिव अजय यादव को बधाई दी व प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण जैन के प्रति आभार व्यक्त किया।

You cannot copy content of this page