DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुरुर शीतला मंदिर में ज्योति कलश जलाने पहुंचे पूर्व विधायक भैया राम

गुरुर। चैत नवरात के शुभारंभ पर नगर पंचायत गुरुर स्थित शीतला मंदिर में ज्योति कलश जलाने के लिए पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा पहुंचे।

उनके साथ अन्य कांग्रेसी भी मौजूद रहे। पूजा अर्चना करते हुए पूर्व विधायक श्री सिन्हा ने ज्योति कलश प्रज्वलित कर मां शीतला से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस दौरान सुमित राजपूत, ओमकार महमल्ला, अध्यक्ष हेमलाल धुर्वे, कोषाध्यक्ष भरत यादव, सचिव प्रमोद सोनवानी , सह सचिव पुरुषोत्तम जामदार , पुजारी टूमन ढीमर, महाराज राहुल शर्मा, छन्नू राम साहू, जागेश्वर राव, भादू राम ओझा, संतु राम साहू ,बलिराम साहू, अनाराम यादव ,धनु ओझा मौजूद रहे। इस मंदिर में 28 तेल के जोत और 3 घी की जोत जल रही हैं। शीतला मंदिर गुरुर में, कंकालिन से पूजा अर्चना कर मां का आशीर्वाद लेकर गुरूर शीतला मंदिर में पूजा पाठ आरंभ होता है। यह हर वर्ष दोनों नवरात्रि में होता है।

You cannot copy content of this page