DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सरस्वती शिशु मंदिर लाटाबोड़ में मनाया हिन्दु नववर्ष

बालोद। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को सरस्वती शिशु मंदिर लाटाबोड़ मे हिन्दुनव वर्ष के शुभ अवसर पर विद्यालय के सभी भैया बहनो आचार्यो एवं संचालक समिति के द्वारा ग्राम के प्रमुख देव स्थलों का दर्शन एवं पूजा पाठ किया गया ।

सभी बच्चों ने समिति एवं आचार्यो के संरक्षण मे गांव का गली भ्रमण किया गया चौक चौराहो पर लोगो के द्वारा पुष्प वर्षा करके इनका अभिनन्दन किया गया ।

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष कश्चित साहु कोषा अध्यक्ष राजेश यादव व्यवसथापक देवेंद्र साहु सह सचिव क्यामल साहू सांसद प्रतिनिधि लिखन साहू जनपद सदस्य हरिश्चन्द्र साहू वरिष्ठ नागरिक चेतन साहू कोमल साहू सरपंच गंगा प्रसाद साहू उप सरपंच महेन्द्र यादव समस्त पंच गण गरक़म सभा अध्यक्ष श्याम लाल साहू एवं समस्त आचार्य दीदी भैया बहन उपस्थित रहे सभी ने पूरे ग्राम वासियो को नव वर्ष एवं चैत्र नवरात्रि पर्व की शुभकामना दिया इस अवसर पर ग्राम के लोगो मताओ बहनो बुजुर्गो का आशीर्वाद एवं सहयोग प्राप्त हुआ। उक्त जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रकाश तिवारी ने दी ।

You cannot copy content of this page