DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने की प्रिंट मीडिया से ये अपील,,,,,

बालोद। प्रदेश के सभी प्रिंट मीडिया से जुड़े साथियों से विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने अपील की है कि वे न्यूज़पेपर में कोई भी हिंदू देवी देवताओं का चित्र ना छापे एवं प्रिंट ना करें। उनका मानना है कि न्यूज़पेपर को पढ़ने के बाद लोग यहां वहां गंदी जगहों पर फेंक देते हैं। अपवित्र काम में उपयोग करते हैं। जिससे हिंदू देवी देवताओं का जानें अनजाने सनातनीयो से अपमान हो जाता है। सभी प्रिंट मीडिया से विनम्र निवेदन एवं सहयोग की आशा की गई है। अपील करने वालों में शामिल विश्व हिंदू परिषद सहमंत्री सतीश विश्वकर्मा जिला बालोद,
महेंद्र सोनवानी मोनू विश्व हिंदू परिषद बालोद जिला
उमेश कुमार सेन बजरंग दल जिला संयोजक बालोद शामिल हैं। सभी ने कहा कि जिस तरह दिवाली में देवी-देवताओं की तस्वीर वाली पटाखे बेचने पर पाबंदी लगाई गई है। ताकि पटाखे फोड़ते से देवी-देवताओं का अपमान ना हो। इसलिए प्रिंट मीडिया में भी देवी देवताओं की तस्वीर प्रकाशन को बंद किया जाना चाहिए ताकि उनका किसी तरह से जाने अनजाने में अपमान ना हो।

You cannot copy content of this page