DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा के 3 साल कार्यकाल पूरा होने पर बधाई देने पहुंची जिला पंचायत सभापति धनेश्वरी सिन्हा, बोली उन्होंने निभाई दोहरी जिम्मेदारी, महिलाओं के लिए हैं प्रेरणा स्रोत

बालोद। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर के 3 साल कार्यकाल पूरे हो चुके हैं। जिला पंचायत सदस्य होने के साथ-साथ कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी उन्होंने बखूबी निभाई। इस कार्यकाल के निर्विवाद पूरे होने पर उनके गृह ग्राम राघो नवागांव में पहुंचकर बरही क्षेत्र के जिला पंचायत सभापति, वन स्थाई समिति धनेश्वरी नरेंद्र सिन्हा ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी।

श्रीमती सिन्हा ने कहा कि श्रीमती सुधाकर ने इस सफलता पूर्वक तीन साल में कांग्रेस क़ो और अधिक मजबूती देने का कार्य करती रही। महिला वर्ग से होने के बावजूद भी पूरे जिले भर में कोई भी कार्यक्रम हो इनकी सक्रियता हमेशा बनी रहती थी। वे महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। जिन्होंने एक नहीं दो-दो पद संभाला और अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया। मैं उनके आगे भी उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं। उनका कार्यकाल बहुत अच्छा रहा। जिसके चलते जिले भर के कार्यकर्ता संगठन से सक्रियता के साथ जुड़े हुए हैं। साथ ही साथ अन्य जो कांग्रेस से जुड़े हुए प्रकोष्ठ हैं उन सभी प्रकोष्ठ के साथ बेहतर तालमेल बना हुआ है। जिसका परिणाम यह रहा कि जिला योजना समिति का चुनाव हो या अन्य कोई उपचुनाव आदि सभी में सफलता मिली है। स्वयं जिला पंचायत सभापति होने के बाद भी संगठन के मामले में पूरे जिले को समय देना निश्चित रूप से बहुत बड़ी कर्मठता की बात है। इनके नेतृत्व में पूरे 3 साल जिला कांग्रेस कमेटी बिना किसी कोई विवाद के समन्वय पूर्वक चला।

You cannot copy content of this page