DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

काम बंद, कलम बंद कर हड़ताल पर बैठे पंचायत सचिव

बालोद । बालोद जनपद क्षेत्र के सभी पंचायत सचिव अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठ गए हैं। काम बंद कलम बंद कर शासकीय करण की मांग हेतु बालोद बस स्टैंड में पंचायत सचिव हड़ताल पर बैठ गए हैं। 20 मार्च से उनकी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो चुकी है। इसके पहले से सचिवों के द्वारा ज्ञापन देकर आंदोलन की चेतावनी दी गई थी। छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ बालोद अध्यक्ष तिलकराम साहू, सचिव नरेंद्र कुमार भारद्वाज, उपाध्यक्ष रमेश निषाद, सीमा सेन, केशव धनकर, महेंद्र कुमार साहू, जलेंद्र यदुवंशी सहित अन्य सचिवों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में विभिन्न ग्राम पंचायत में कार्यरत पंचायत सचिव का बजट 2023-24 में शासकीयकरण हेतु पंचायत मंत्री द्वारा आश्वासन दिया गया था। पर बजट में पंचायत सचिव को शासकीयकरण हेतु कोई भी पहल नहीं होने से पंचायत सचिवों में रोष व्याप्त है। इसलिए पंचायत सचिव संगठन एक सूत्रीय मांग परिवीक्षा अवधि पश्चात शासकीय करण के संबंध में बालोद जनपद के समस्त सचिव 20 मार्च से अनिश्चितकालीन तक ब्लॉक मुख्यालय में काम बंद कर हड़ताल में बैठ गए हैं।

You cannot copy content of this page