कुरदी में मनाई गई कर्मा जयंती, निकली 108 कलश शोभायात्रा, राजीव मितान क्लब ने खोला प्याऊं



बालोद। ग्राम कुरदी में भक्तमाता कर्मा महोत्सव के अवसर में भव्य कर्मा जयंती मनाया गया।

जिसमें 108 कलश एवम कर्मा माता की मूर्ति के साथ साहू समाज के महिला शक्ति एवम समस्त साहू समाज एवम ग्राम के प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा ग्राम में गली भ्रमण किया गया।

कुरदी के झरिया साहू समाज कुरदी के भवन में कर्मा मूर्ति की स्थापना किया गया। जिसे स्व. कुंवर बाई साहू की स्मृति में सरपंच संजय साहू (छ ग प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ दुर्ग संभाग) के द्वारा समाज को भेंट किया गया है।

आयोजन के मुख्य अतिथि सरपंच संजय साहू ( छ ग प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ दुर्ग संभाग) थे। अध्यक्षता युवराम साहू ने की। विशेष अतिथि में एफ आर ठाकुर सेवानिवृत्त तहसीलदार, केशुराम साहू ग्राम प्रमुख,प्रीतम ठाकुर, संतोष देवांगन , महेश साहू, सोनसाय निषाद एवम समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे। इसी क्रम में राजीव युवा मितान क्लब द्वारा ग्राम कुरदी में ग्रीष्म कालीन प्याऊ घर का शुभारंभ भी किया गया। जिसमे सरपंच संजय साहू, एवम ग्राम के समस्त प्रमुखों द्वारा शुभारंभ किया गया।साथ ही ग्राम कुरदी के गौरव बेटी सुश्री नेहा साहू ( कनिष्ठ अभियंता खपरी मालीघोरी) एवम उनके परिवार का सम्मान किया गया एवम समस्त अतिथियों के श्रीफल से सम्मान किया गया।

You cannot copy content of this page