DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

Big News- कोरोना मरीजों को देर से खाना सप्लाई मामले में सीएमएचओ ने कैटरर को जारी किया नोटिस तो रात को हाल जानने पहुंचे कलेक्टर को मरीजों ने लिख कर दी अपनी यह समस्या, देखिए लिस्ट

बालोद। कोविड-केयर सेंटर पाकुरभाट में बुधवार को दोपहर में खाना सही समय पर ना आने को लेकर नाराज मरीजों ने जमकर हंगामा किया था। इस मामले में मरीज कलेक्टर से ही बात करने अड़े हुए थे इसे देखते हुए देर शाम को कलेक्टर हाल जाने के लिए भी पहुंचे। वहां भी मरीजों ने कलेक्टर के सामने अपनी समस्या गिनाई। वही कलेक्टर को सभी मरीजों की ओर से एक लिखित आवेदन भी दिया गया है। जिसमें बकायदा समस्याओं को गिनाया गया है और बताया गया है कि हम इन इन समस्याओं से जूझ रहे हैं और उनका हल होना चाहिए। कलेक्टर ने मरीजों का आश्वस्त किया है कि आज से यानी दूसरे दिन से व्यवस्था सुधार दी जाएगी। देखे लिस्ट में किन किन समस्याओं का जिक्र किया गया है।

इधर सीएमएचओ ने जारी किया है नोटिस


मामले में सीएमएचओ जय प्रकाश मेश्राम ने कहा खाना पहुंचाने में 10 मिनट लेट हुआ है फिर भी संबंधित केटरर को नोटिस जारी किया गया है। क्योंकि लेट के कारण हंगामे की स्थिति बनी है। बांकी वहां अन्य व्यवस्था तो ठीक है। कुछ असंतुष्ट लोग ही व्यवस्था सही नहीं होने के आरोप लगाते रहते हैं। हम अपनी ओर से पूरी सुविधा दे रहे हैं। कल भी हंगामे की खबर मिलने के बाद वहां के इंचार्ज एसके सोनी को भेजा गया था। वहीँ समझाने के लिए एसडीएम राम सिंह ठाकुर, तहसीलदार व अन्य अधिकारी भी गये थे।

You cannot copy content of this page