DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

देवांगन समाज के समाजिक समरसता सम्मेलन एवं रंग महोत्सव में शामिल हुए संसदीय सचिव, देवांगन समाज और बुनकर समिति को 10-10 लाख रुपए देने की घोषणा

समाज सर्वोपरि, समाज से बढ़कर कोई नहीं – श्री कुंवर सिंह निषाद जी


बालोद। रविवार को अर्जुन्दा में ब्लॉक देवांगन समाज के द्वारा समाजिक समरसता सम्मेलन एवं रंग महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान गुंडरदेही ब्लॉक से हजारों की तादात में समाज के लोग अर्जुन्दा के पुराना थाना मैदान में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद ने समाज की मांग पर देवांगन समाज और बुनकर समिति को 10-10 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह देवांगन समाज के बेहद करीब रहे हैं। देवांगन समाज के अध्यक्ष रितेश देवांगन उनके बचपन के मित्र हैं। आज भी समाज के साथ परिवार की तरह रिश्ता है। उन्होंने समाज के पदाधिकारियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि समाज सर्वोपरि है, समाज से बढ़कर कोई नहीं। चाहे वो आईएएस हो या आईपीएस। व्यक्ति के विकास के लिए समाज का होना बेहद जरूरी है। इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री श्री डॉ. रमन सिंह जी, सांसद श्री मोहन मंडावी जी, देवांगन समाज के जिलाध्यक्ष श्री केदार देवांगन, ब्लॉक अध्यक्ष श्री रितेश देवांगन, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री चंद्रहास देवांगन, लोकरंग के संचालक श्री दीपक चंद्राकर सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page