बालोद – राष्ट्रहित में समर्पित समाज सेवी संगठन के द्वारा बुधवार को बालोद में बन रहे अवैध चर्च को रोकने के लिए तहसील स्टाफ के साथ पहुंचे और रोक लगाया । हिन्द सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगेश वैद्य साहू के निर्देशानुसार बालोद जिले के वार्ड नंबर 11 में हो रहे अवैध चर्च निर्माण में रोक लगाने हेतु पूर्व में आवेदन दिया गया था। जिसके बाद एसडीएम ने संज्ञान में लेते हुए आरआई एवं पटवारी को भेजकर जांच करवाया था। जांच में दिए गए आवेदन के हिसाब से सत्यता पाए जाने के बाद निर्माण का कार्य को रोकने का आदेश दिया गया था। जिसके बावजूद आज कार्य चालू होने की जानकारी मिलने पर हिंद सेना के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तरुण नाथ योगी, मजदूर प्रदेश यूनियन के महामंत्री प्रमोद सारडा, प्रदेश महामंत्री विजय हरदेल, प्रदेश मंत्री असरार अहमद, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष सुनील जैन, युवा ब्रिगेड जिला संगठन मंत्री विशिष्ट साहू, अल्पसंख्यक हिंद सेना जिला अध्यक्ष इम्तियाज अहमद, अरुण उपाध्याय, नगर संगठन मंत्री देवेंद्र सोनी, शहर अध्यक्ष हिंद गौकरण राजपूत सहित अन्य हिंद सेना सैनिकों के साथ तहसील स्टाफ को लेकर निर्माण स्थल पहुंचे। जहां स्टे आर्डर मिलने के बावजूद कार्य प्रारंभ की स्थिति में पाया गया। जिसे हिंद सैनिकों के द्वारा रुकवाया गया। जहां कुछ हिंदू भाइयों के द्वारा जो धर्म परिवर्तन कर चुके हैं, वह स्टे पर विरोध करने लगे। इसके बावजूद हिंद सेना कार्य रुकवाने में सफल हुए।
तरुण नाथ योगी ने कहा यह बात बहुत ही निंदनीय है कि आज कुछ हिंदू भाइयों के द्वारा धर्मांतरण के पक्ष में नजर आए। अगर समय रहते ही इनका इलाज नहीं किया गया तो इनका धर्म परिवर्तन की सोच आने वाले पीढ़ी के लिए विकराल रूप ले लेगी। जिसके बाद हिंदू मुस्लिम कम और धर्मांतरण ईसाइयों की संख्या ज्यादा हो जाएगी। जो आने वाले समय के लिए घातक साबित हो सकता है। इसलिए समाज सेवी संगठन हिंद सेना ने सभी से निवेदन किया है कि हमारे संगठन का सहयोग कर इस अनैतिक धर्म परिवर्तन को रोकने में अपनी सहभागिता प्रदान करें। कहीं आपको लगता है कि आपकी जानकारी में कहीं पर ऐसा प्रतीत होता है, जहां धर्म परिवर्तन का कार्य हो रहा है तो हमसे संपर्क कर सकतें हैं।
