DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बासंती चैत्र नवरात्रि ज्योति कलश स्थापना और महायज्ञ विष्णु सहस्त्रनाम संकिर्तन भजन अमृतकथा का आयोजन सिर्राभांठा में 22 से

बालोद। गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम – सिर्राभाठा में बासंती चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान श्री लक्ष्मी नारायण की कृपा से पूर्वज स्व. सुन्दरी बाई सिन्हा, स्व. सोहागा बाई सिन्हा, स्व. भिखारी राम सिन्हा, स्व. डिहारी राम सिन्हा, स्व. शिवनंदन सिन्हा (पिता ), स्व. ईश्वरी प्रसाद सिन्हा, स्व. नकुल राम सिन्हा (नाना ) के स्मृति में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगन में कथा अमृत साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है। आयोजक प्रमुख समाज सेवी राजेश सिन्हा ने बताया नवरात्र कार्यक्रम के तहत 22 मार्च ज्योति कलश स्थापना एवं महायज्ञ स्थापना 23 को सत्संग हरि नाम संकीर्तन एवं महापुराण होगा। 24 को महापुराण हरि नाम संकीर्तन एवं सत्संग भजन पूजन, 25 को
गायत्री महायज्ञ एवं विष्णु सहस्त्रनाम संकीर्तन भजन, 26 को पंचमी पूजा एवं विष्णु सहस्त्रनाम महायज्ञ भजन कीर्तन, 27 को महा मृत्युंजय महायज्ञ एवं भजन कीर्तन, 28 को महायज्ञ एवं हरि नाम संकीर्तन ,29 को अष्टमी पूजन हवन एवं महायज्ञ होगा। 30 मार्च को
नौ कन्या पूजन एवं राम जन्म उत्सव भजन कीर्तन होगा।

You cannot copy content of this page