DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, आरएचओ ने स्वयं रक्तदान कर किया दूसरों को प्रेरित

बालोद। समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडीलोहारा के तत्वाधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

जिसमें शिविर का शुभारंभ करते हुए आर एच ओ डब्ल्यू सी आर गारका संजय कुमार, आर एच ओ कमलेश सिंह ठाकुर कोसमी, सूरज नायक मुड़ खुसरा व अन्य लोगों ने रक्तदान किया और दूसरों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। इससे हम दूसरों का जीवन बचा सकते हैं। शिविर में बीएमओ वीके चोरका, बीपीएम दिनेश खर्गवाल, जीएल गंधर्व बीईटीओ, राकेश ठाकुर पर्यवेक्षक व अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page