गुंडरदेही। आज संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद ने रायपुर विधानसभा में छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका उषा बारले से मुलाकात की। उन्हें पद्मश्री अलंकरण प्रदान किए जाने की घोषणा पर गुंडरदेही विधानसभा की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि बड़ी बहन ऊषा ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति को जीवंत रखने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने छत्तीसगढ़ की लोककला को संरक्षित करने का काम किया है। यह सम्मान छत्तीसगढ़ की लोककला का सम्मान है।
पंडवानी गायिका उषा बारले से मिले संसदीय सचिव, पद्मश्री सम्मान मिलने की घोषणा पर दी बधाई, कहा – उषा बारले ने छत्तीसगढ़ की लोककला को दिलाई अलग पहचान
