DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

फारेस्ट नाका के पास लगाया गया मोटर वाहन चेकिंग अभियान ,25 लापरवाह वाहन चालक के विरूद्व कार्यवाही कर 8700 रू. वसूला गया जुर्माना

वाहन चालकों से बालोद पुलिस की अपील संयमित गति से वाहन चलाएं एवं यातायात नियमों का पालन करें

बालोद। पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर के मार्गदर्शन में समस्त राजपत्रित अधिकारी (पुलिस) के पर्यवेक्षण में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारीयों एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में थाना बालोद क्षेत्रातंर्गत फारेस्ट नाका के पास खतरनाक ढंग/ओव्हरस्पीड से वाहन चलाने वालो के विरूद्ध वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस मोटर वाहन चेकिंग का मुख्य उदे्श्य सड़क दुर्घटनाआंे में कमी लाना एवं लापरवाह वाहन चालकों पर सख्ती से कार्यवाही करना है साथ ही आम जनों को सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों की यातायात पुलिस द्वारा जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।
दिनांक 17.03.2023 को कुल 25 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व मोटरयान अधिनियम् के तहत् कार्यवाही कर 8700 रू. समन शुल्क वसूल किया गया।
बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील है कि वाहन चेकिंग में पुलिस का सहयोग करे वाहनों में रान्ग साइड से वाहन न चलाये, मालवाहक वाहनों में यात्री बैठाकर परिवहन न करे, अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावे व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखे अथवा मोबाईल में साफ्ट कॉपी में अपने दस्तावेज सुरक्षित रख सकते है।

You cannot copy content of this page