DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुंडरदेही विधानसभा के सरपंचों ने देखी विधानसभा की कार्यप्रणाली, बारीकी से समझा कामकाज

गुंडरदेही। गुरुवार को गुंडरदेही विधानसभा के सरपंच और जनप्रतिनिधिगण विधानसभा भ्रमण के लिए रायपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विधानसभा भवन में घुमकर देखा कि विधानसभा का संचालन कैसे होता है।

कार्यप्रणाली और कामकाज के तरीकों को समझा। इस दौरान संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद जी ने सरपंचों को विधानसभा की गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए विधानसभा अध्यक्ष, सीएम सहित मंत्रियों की बैठक व्यवस्था के बारे में बताया।

उन्होंने सरपंचों से कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ प्रगति और उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़े इसके लिए यहां बहुत से लोग दिन-रात काम करते हैं।

जनता की हित, विकास और सुविधाओं के लिए बहुत से योजनाएं यहीं बनते हैं लेकिन वह कार्य तभी सफल हो पाता है जब गांव के आप सभी पंच-सरपंच इसका लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाते हैं। इस दौरान श्री कुंवर सिंह निषादजी ने ओबीसी प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री दालेश्वर साहूजी, संसदीय सचिव सुश्री संकुन्तला साहूजी, विधायक संगीता सिन्हाजी से सरपंचों की मुलाकात करवाई।

You cannot copy content of this page