DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बड़ी खबर- आकाशीय बिजली गिरने से कुम्हारखान के किसान की मौत

गुरूर। गुरुर ब्लाक के ग्राम कुम्हारखान में शनिवार को दोपहर 3:30 बजे आकाशीय बिजली गाज गिरने से एक किसान कन्हैया लाल साहू उम्र 49 साल की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के वक्त ज्यादा बारिश भी नहीं हो रही थी। बूंदाबांदी के साथ बादल तेजी से गरज रहे थे। इस दौरान किसान अपने खेत की ओर साइकल से गया था और घर लौटते समय ही वह इस घटना का शिकार हो गया। राहगीरों ने उसे अचेत पड़े देखकर ग्रामीणों को खबर दी। धीरे-धीरे लोगों की भीड़ जुटी, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। गुरुर पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

You cannot copy content of this page