DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग- लापरवाह ट्रक चालक ने ठोक दी व्यापारी की कार,मामला बिगड़ा, मुआवजे को लेकर हंगामा, चक्का जाम की कोशिश, दल्ली की घटना


बालोद/दल्ली राजहरा। अभी कुछ देर पहले ही दल्ली राजहरा में एक व्यापारी व अन्य लोगों द्वारा चक्का जाम की कोशिश की खबर सामने आ रही है। यह चक्का जाम एक सड़क हादसे के विरोध में किया जा रहा है। बताया जाता है कि दुर्ग के एक ट्रांसपोर्टर के ट्रक चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए दल्ली राजहरा के पुराना बाजार में रहने वाले एक व्यापारी के कार को जबरदस्त टक्कर मार दी है। घटना सुबह 4:00 बजे की बताई जा रही है। टक्कर के बाद जोरों से आवाज हुई तो व्यापारी उठा और ट्रक चालक को पकड़ लिया। मुआवजे की मांग की गई लेकिन ट्रक मालिक तैयार नहीं हुए। जिसके बाद फिर चक्का जाम की कोशिश की जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद दल्ली पुलिस भी मौके पर पहुंची।

इसके पहले तक दल्ली थाना प्रभारी द्वारा कहा गया कि हमें सिर्फ कार मालिक ने एक्सीडेंट होने की सूचना दी थी। रिपोर्ट लिखाने कोई नहीं आया था। अब इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच रही है। जानकारी के मुताबिक ट्रक ड्राइवर लेखराम ने स्टेरिंग फेल होने की बात कही। पर वह फेल नही हुआ था। लापरवाही पूर्वक तेज रफ्तार से ट्रक चला घर के बाहर खड़ी कार को ट्रक चालक द्वारा ठोक दिया गया। कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई।

कार पुराना बाजार के व्यापारी फूलचंद मद्देशिया के पुत्र दुर्गेश मद्देशिया की बताई जा रही। वहीं ट्रक दुर्ग के ट्रांसपोर्टर बंसाली की है। चकनाचूर कार के नुकसान की भरपाई करने से मना कर थाना में रिपोर्ट कर दो की बात बंसाली द्वारा करने पर युवक दुर्गेश द्वारा पुराना बाजार के लोगो के साथ मिल कर मुआवजा की मांग कर चक्काजाम किया जा रहा। ट्रक का सेठ सुनील जैन बंसाली दुर्ग का बताया जा रहा।

You cannot copy content of this page