DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ठेठवार समाज की महिलाओं का सम्मान…. भिलाईनगर महिला प्रकोष्ठ द्वारा किया गया विविध आयोजन

भिलाई/दुर्ग // छत्तीसगढ़ राज ठेठवार यादव समाज भिलाईनगर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया।

जिसमें सर्वप्रथम हमारे इष्टदेव भगवान श्री कृष्ण जी याद करते हुए नारी शक्ति का प्रतीक माँ दुर्गा की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।

ततपश्चात नव आगन्तुकों के द्वारा अपना परिचय दिया गया। परिचय उपरांत समाज की वरिष्ठ सलाहकारों को कुमकुम लगाकर एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया ।

ततपश्चात कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं का क्रमानुसार सम्मान किया गया। सम्मान उपरांत केक काटकर महिला दिवस का जश्न मनाया गया साथ ही नारी शक्ति पर सभी न जोश के साथ नारे लगाए।

इस अवसर पर महिला दिवस पर आधारित कविता एवं भजन की मनमोहक प्रस्तुति हुई जिसमें सरोज यदु द्वारा “आज की नारी” एवं विजेता यादव, तारा पुखराज यादव द्वारा कविता एवं अन्नपूर्णा यादव, तारा यादव, मधुबाला यादव द्वारा भजन तथा मंजू यादव द्वारा ध्यान साधना कराया गया।

सरोजनी मलागर एवं वसुन्धरा यदु द्वारा सामाजिक उन्नति एवं महिलाओं के विकास पर विशेष चर्चा की गई।

चर्चा उपरांत विभिन्न गतिविधियों गीत, संगीत, नृत्य की प्रस्तुति दी गयी।

कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष सरोज यदु एवं आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष सत्यभामा यादव द्वारा किया गया।

इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने में सविता यादव, डॉ सुषमा यादव, मंजू यदु, गायत्री यादव, ममता यदु, सुषमा यादव, योगेश्वरी यादव, डॉ रानू यदु, ज्योति यादव, विजेता यादव, सरस्वती यादव, अमलेश्वरी यादव, संगीता यादव, मिथिला यदु, माधुरी यादव, दीपिका यादव, सुधा यादव, चन्दा यादव, कविता यादव, गणेशी यादव, त्रिवेणी यादव, सरिता यादव सहित सभी सदस्यों की सहभागिता रही।

You cannot copy content of this page