DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छात्र, युवा, कर्मचारी, ये बजट सबके लिए हितकारी :- आर्यन बघेल

धमतरी। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंतिम बजट पेश किया। जिसमें छात्र, युवा, कर्मचारियों समेत हर वर्ग के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए।छत्तीसगढ़ की जनता के लिए बजट को लाभकारी बताते हुए धमतरी एनएसयूआई के जिला सचिव आर्यन बघेल ने कहा कि भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने पूरे प्रदेश जनता के लिए एक लाभकारी बजट पेश किया है, जिसमें एक ओर 18 से 35 वर्ष के बेरोजगार युवा जिनके परिवार की वार्षिक आय ढाई लाख से कम हैं । उन्हें 25 सौ रुपये बेरोजगारी भत्ता देने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का भत्ता 6500 से बढाकर 10 हजार रुपए करने और आंगनबाड़ी सहायिकाओं का 3550 से बढ़ाकर 5 हजार करने की घोषणा की । मितानीनों को 2200 रुपये अतिरिक्त मानदेय देने, ग्राम पटेलों को 3000 रुपये प्रति माह देने की घोषणा की, तो वही दूसरी ओर शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने के लिए प्रदेश में 101 नए आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, 23 महाविद्यालय तथा 4 मेडिकल कॉलेज खोलने घोषणा की जिससे प्रदेश के छात्रों को अच्छी शिक्षा प्राप्त हो सके ।

You cannot copy content of this page