DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

20 बिस्तर अस्पताल की मांग को मिली हरी झंडी, बजट में हुआ शामिल, कुसुमकसा वासियों में हर्ष

बालोद/कुसुमकसा। छत्तीसगढ़ विधानसभा में भूपेश सरकार ने वित्तिय वर्ष 2023-24 व अपने कार्यकाल का अंतिम बजट में कुसुमकसा सहित समीपस्थ ग्रामीण अंचल वासियो को वर्षो पुरानी मांग 20 बिस्तर अस्पताल व स्वामी आत्मानन्द विद्यालय अंग्रेजी माध्यम खोलने को बजट में शामिल करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व केबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया का आभार व्यक्त किया। बजट पर जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री व पूर्व जनपद सदस्य अनिल सुथार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भूपेश बघेल के प्रति छत्तीसगढ़ वासियो का उम्मीदों को पूरा करने वाला बजट है। जिसमे गांव, मजदूर, गरीब, किसान, युवा सहित सर्व वर्ग का ध्यान रखा गया है। अनिल सुथार ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भुपेश बघेल सरकार निरंतर प्रदेश को तरक्की की ओर ले जा रही है। बजट छत्तीसगढ़ के वासियों का भरोसे का बजट हैं। नितिन जैन ने कहा मेट्रो की शुरुवात होने से सरल व सुगम यात्रा होगी। विभिन्न विभागीय कर्मचारियों का बढ़ाया गया वेतन उन्हें और मजबूती प्रदान करेगी। चिक्तिसा के क्षेत्र में 4 नए मेडिकल कॉलेज सहित अनेक नवीन महाविद्यालय खोले जाने से प्रदेश के छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। शिक्षित बेरोजगारों को भत्ता, पत्रकार गृह निर्माण हेतू 50 लाख का ब्याज अनुदान, निराश्रित, आदिवासी, जल , जंगल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका,मितानिन, छात्र हित मे विद्यार्थी सहित प्रदेश के हर वर्ग का ध्यान इस बजट में रखा गया है। भरोसा का बजट व उक्त बजट में कुसुमकसा अंचल वासियो को अस्पताल व स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी विद्यालय को शामिल करने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व मंत्री अनिला भेड़िया का प्रकाशचंद कुचेरिया ,एस पी यादव , प्रेमचंद जैन , अनिल सुथार ,नितिन जैन ,कन्हैयालाल भौसार्य ,राजू सिन्हा ,कीर्तन रावटे ,बलराम धरेंद्र ,नितिन पिस्दा , ,कोमल धुर्वे ,जीवराखन नेताम ,उदेराम सिवना ,प्रकाश यामले ,चंद्रभूषण कोठारी ,बलिराम कोसमा ,देवलाल कोर्राम ,सर्वेराम पिस्दा ,रमेश कुमार लेडिया ,जगन्नाथ पिस्दा ,भुवन साहू ,गोविंद नेताम ,प्यारसिंह उइके ,सहित ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए आभार व्यक्त किया।

You cannot copy content of this page