बालोद। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का आज रायपुर आगमन हो रहा है। रायपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को वे आज संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन में आम आदमी पार्टी, छत्तीसगढ़ के लाखों कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे।
सम्मेलन में शामिल होने के लिए बालोद जिले की तीनों विधानसभाओं संजारी बालोद, डौंडीलोहारा, और गुंडरदेही के हजारों कार्यकर्ता अपनी पूरी तैयारी के साथ रायपुर पहुंचकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं से रूबरू होगें।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी, बालोद के जिलाध्यक्ष कमल कांत साहू ने बताया कि पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के जनमानस में राजनीतिक परिवर्तन का आंकलन किया जा चुका है। आप पार्टी के के सर्वे के मुताबिक आगामी विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में से कम से कम 50 सीटें आम आदमी पार्टी को मिलेगी । भाजपा और कांग्रेस के बाद छत्तीसगढ़ में अगली सरकार आम आदमी पार्टी की होगी जो अपनी कट्टर ईमानदारी के चलते छत्तीसगढ़ में आम लोगों के सपनों को साकार करेगी। जिला सचिव चोवेंद्र साहू ने बताया कि आम आदमी पार्टी बालोद इकाई के दिग्गज नेता लोकसभा अध्यक्ष घनश्याम चंद्राकर,लोकसभा सचिव दीपक आरदे,युवा नेता पंकज जैन,वरिष्ठ कार्यकर्ता कामता भंडारी,विनय गुप्ता,महेश गुप्ता,विशेसर सिन्हा,बालक साहु,गुमान साहु सहित हजारों कार्यकर्ता व भाजपा और कांग्रेस के शासन से असंतुष्ट बालोद जिले के लगभग सभी गांवों से आम लोगों का समूह भी अरविन्द केजरीवाल जी के संबोधन को सुनने अपने निजी व्यवस्था से रायपुर पहुंच रहे हैं।
केजरीवाल की सभा में पहुंचेंगे बालोद जिले के हजारों कार्यकर्ता
