बालोद। सूरत दास पिता श्री धर्मेन्द्र दास, उम्र 23 वर्ष पता ग्राम चिरईगोड़ी, पोस्ट बी- जामगांव, थाना बालोद से कुल सात लोगों ने मिलकर दो लाख 76 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है। आरोपियों ने उक्त बेरोजगार को एयर इंडिया में नौकरी दिलाने के नाम पर झांसे में लिया है। मामले की साइबर सेल में शिकायत उपरांत जांच हुई फिर आरोपियों के खिलाफ धारा
34, 420, 467, 468 और 471आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया। प्रार्थी सूरत दास ने बताया मैंने अपने मोबाईल नंबर में आनलाईन गुगल पोर्टल पर एयर इंडिया नई दिल्ली में कर्मचारियों की भर्ती के संबंध में विज्ञापन देखा था, तब दिनांक 04 नवंबर 2022 को विज्ञापन में दिये गये मोबाईल नंबर 8459141680 पर काल किया, तब संबंधित व्यक्ति पंकज जाडान (आरोपी 1) द्वारा भर्ती के संबंध में जानकारी दी गई और मुझे शैक्षणिक व अन्य दस्तावेज आनलाईन मंगाया, जो उसके बताये ई-मेल आई.डी. में भेज दिया था । आरोपी ने मुझे कहा कि दिल्ली एयरपोर्ट में आपकी नौकरी पक्की हो गई है, जिसके लिये आपको रजिस्ट्रेशन फीस, युनिफार्म फीस, ट्रेनिंग फीस तथा अन्य आवश्यक फीस आनलाईन जमा करना होगा – कहकर स्वयं तथा अपने साथियों (शेष आरोपियों) के एकाउंट नंबर में 04 नवंबर .2022 को रजिस्ट्रेशन फीस 1,050, 05 नवम्बर को ट्रेनिंग फीस 4,600, 08 नवम्बर को युनिफार्म फीस 7,600 रूपये जमा कराया । उसके बाद 09 नवम्बर को ज्वाईनिंग लेटर पासवर्ड फीस 12,500/- , 14 नवम्बर को गेट पास फीस 15,000 एवं 5,000 जमा करवाया गया । उसके बाद कुछ दिनो तक मुझे कोई काल नहीं आया तब शंका होने पर दिनांक 21 नवम्बर को मैंने ई-मेल आई.डी. में नौकरी नहीं करना है, मेरा पैसा वापस कर दो लिखकर भेजा- तब आरोपी जाडान ने कहा कि आपका प्रोसेस चल रहा है कुछ राशि और जमा करना होगा- कहकर दिनांक 30 नवम्बर 2022 को को पुलिस वेरिफिकेशन फीस 7,500, दिनांक 02 दिसंबर .2022 को करेक्टर सर्टिफिकेट फीस 7,490 तथा 03 दिसंबर को एग्रीमेंट फीस 30,000, 05 दिसंबर को टिकिट फीस 5,000, 07 दिसंबर को टिकिट केन्सल व अन्य फीस 44,000, 14 दिसंबर .2022 को 7,000, 17 को ग्रेज्युटी के लिये 32,000,19 को 23,000 इन्श्योरेंस के लिये जमा करवाया और कहा कि अब पूरा प्रोसेसिंग हो गया है और कोई पैसा जमा नहीं करना है, कुछ दिनों आपको ज्वाइनिंग लेटर मिल जायेगा । उपरोक्त सभी राशि पंकज जाडान ने स्वयं एवं शेष आरोपियों के एकाउंट नंबरो में जमा करवाया था । उसके बाद मैं कुछ दिनों तक इंतजार करता रहा, इस बीच मो. 7579729440, 8750032652 से बातचीत किया तो दोनो मोबाईल बंद बताया और मेरे मोबाईल में भी कोई मैसेज नहीं आया, तब मैंने ज्वाईनिंग लेटर के बारे में पूछा तो पंकज जाडान ने कहा कि तुम चिंता मत करो, ज्वाईनिंग लेटर आ जायेगा उसके बाद भी ज्वाईनिंग लेटर नहीं आया तब मैंने पंकज जाडान को कहा कि मुझे नौकरी नहीं करना है, मेरा पूरा पैसा वापस कर दो तब उसने कहा कि पैसा वापस नहीं होगा, यदि पैसा वापस चाहिये तो प्रोसेसिंग चार्ज 18,000 रुपए और जमा करना होगा, पैसा जमा नहीं करोगे तो आपको कोई पैसा वापस नहीं होगा । इस प्रकार सभी आरोपियों ने मिलकर एयरपोर्ट में नौकरी लगवाने के नाम मेरे साथ आनलाईन ठगी कर मुझसे कुल 2,76,740 रुपए प्राप्त कर मेरे साथ छलकपट, धोखाधड़ी एवं ठगी किये है । मैंने उपराक्त राशि अपने माता, पिता से मांगकर एवं नजदीकी रिस्तेदारों से उधार लेकर एकाउंट नंबरों में आनलाईन भुगतान किया है और एयरपोर्ट में नौकरी नहीं लगवाये तथा पैसा भी वापिस नहीं कर रहे है, पैसा वापिस करने के लिये अलग से और पैसा मांग रहे है । मैं गांव का रहने वाला सीधा- सादा बेरोजगार हूं, जो नौकरी की आश में उक्त आनलाईन ठगी का शिकार हो गया।
इनके खिलाफ दर्ज हुए हैं मामले
1) पंकज जाडान मो. 8459141680, (2) अनिता बाबा साहेब अडागे (3) वैशाली संदीप, (4) सोनी विजय (5) अनूप सागर, पता राजीव गांधी भवन, सफदरजंग एयरपोर्ट न्यू दिल्ली (6) सुरेश भीम सिंह (7) मोबाईल नंबर 7579729440, 8750032652 का धारक।
