सुघ्घर पढवईयां योजना प्रयोग पर आधारित कार्यशाला का हुआ आयोजन



गुरूर। बीआरसी कार्यलय गुरूर के सभागार में सुघ्घर पढवईयां योजना एवम निकलर ऐप के प्रयोग पर आधारित कार्यशाला जिला प्रशिक्षण सस्थान दुर्ग के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। विकासखंड के समस्त प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं का सुघ्घर पढवईयां योजना के अंतर्गत थर्ड पार्टी आकलन किया जाना है।

इसके लिए राज्य एवं जिला स्तर के अधिकारियों की एक टीम चुनौती लिए हुए शाला का आकलन करेगी। सुघ्घर पढवईया योजना के महत्व और शाला में इसका हम किस प्रकार से क्रियान्वयन करें इस पर विस्तार पूर्वक जानकारी डॉक्टर एस भट्टाचार्य ,सहायक अध्यापक डाइट दुर्ग द्वारा प्रदान किया गया।

उनके द्वारा जानकारी दी गई कि कक्षा अनुसार दक्षता आधरित पाठ्य सामग्री का उपयोग कर छात्रो को तैयार कर सर्वप्रथम स्व आकलन करना है । ततपश्चात संकुल के किसी भी विद्यालय के शिक्षकों को आकलन के लिए हमें आमंत्रित करना है । पूर्णतः तैयारी के पश्चात थर्ड पार्टी आकलन के लिए सुघ्घर पढवईया पोर्टल में हमें चुनौती देना है । थर्ड पार्टी आकलन के दौरान शाला में छात्रो की उपस्थिति 98 प्रतिशत होना आवश्यक है।आकलन के अनुसार शाला को प्लैटिनम गोल्ड तथा सिल्वर रैंक प्रदान किया जाएगा। थर्ड पार्टी आकलन के लिए निकलर ऐप का प्रयोग किस प्रकार से किया जाना है इस पर विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण भट्टाचार्य मैडम के द्वारा प्रदान किया गया । छात्रो की दक्षता आधारित तैयारी हेतु पोर्टल में दिए गए सामग्री का उपयोग किया जाना है। श्री सत्येंद्र शर्मा जी व्याख्याता डाइट दुर्ग के द्वारा जानकारी दी गई की इस योजना के अंतर्गत सभी शालाओ का आकलन किया जाना है। इसके लिए शाला के सभी शिक्षकों को को एक टीम के रूप में कार्य करते हुए छात्रो को आकलन हेतु तैयार करना है। संकुल प्राचार्य एवम संकुल समन्वयक के द्वारा संकुल के शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कार्यशाला में नन्दकुमार साहू बीआरसीसी गुरुर का विशेष योगदान रहा। प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु विकासखंड के सभी संकुलो के संकुल प्राचार्य, संकुल समन्वयक तथा एफ एल एन प्रभारी शिक्षक उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यशाला का संचालन नरेंद्र कुमार साहू संकुल समन्वयक ठेकवाडीह के द्वारा किया गया।

You cannot copy content of this page