नए थानों के शुभारंभ पर पहुंचे मंत्री ताम्रध्वज साहू ने दी पुलिस अधिकारियों को जनता से व्यवहार बना कर रखने की नसीहत, नक्सली समस्या को लेकर कही क्या कुछ बात, पढ़िए पूरी खबर

बालोद/ गुरुर। गुरुर ब्लॉक के 2 गांव सनौद और पुरूर में मंगलवार को नए थानों का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर गृह जेल धर्मस्व, पर्यटन एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे।

उन्होंने इस दौरान खासतौर से पुलिस विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारियों से कहा कि थाना आने वाले लोगों से व्यवहार बनाकर रखें। पुलिस से पीड़ित लोग घबराए नहीं बल्कि उन्हें अपना मित्र समझे। थाना में अगर कोई आदमी आते हैं तो उनके साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं होना चाहिए। सबसे पहला काम हमारा यही हो। क्योंकि थाने में दुखी लोग आते हैं। वहां कोई मनोरंजन के लिए नहीं जाते हैं। जो कि पीड़ित अपनी समस्या लेकर जाते हैं तो सबसे पहला काम थाना के अधिकारी कर्मचारियों का है कि उनका व्यवहार ठीक हो। उन्हें सभ्यता मर्यादा, शालीनता से बिठाए। एक गिलास पानी पिलाओ। ताकि उनका दिमाग नॉर्मल हो फिर उनसे पूछो कि क्यों आए हैं। उनके मन में डर नहीं होना चाहिए। अगर वह थाने में पुलिस से डरेंगे तो अपनी पूरा बात नहीं रख पाएंगे। तो आप जांच भी ठीक से नहीं कर पाएंग इसलिए मैं यही बात कहता हूं कि जनता के मन में पुलिस के प्रति सम्मान होना चाहिए। अपराधी के मन में पुलिस के प्रति भय होना चाहिए।

सबसे ज्यादा सड़क निर्माण बालोद इलाके में

गृहमंत्री श्री साहू ने कहा सबसे ज्यादा सड़कों का निर्माण संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र में हुआ।
उन्होंने अपने बचपन के दिन याद करते हुए कहा कि इलाके में सड़कें नहीं थी। विधायक संगीता सिन्हा की मांग पर कई सड़कों का निर्माण हुआ। डेढ़ साल कोरोना काल में गुजर गया। ढाई साल में ही हमने बहुत काम किए। घोषणा पत्र में जो दिए थे वह पूरा करने के साथ नई योजना बनाई गई। जनता से जुड़ी चीजों पर हमने काम किया। बस्तर अंचल में भी विकास हुआ।

नक्सली कोंटा में सिमट गए हैं

मंत्री ने कहा आज नक्सली कोंटा में सिमट कर रह गए हैं। अपनी उपस्थिति दिखाने के लिए कुछ जगह घटना करते रहते हैं। नक्सल इलाके में हमने विकास कार्य किए। ढाई सौ स्कूलों को फिर शुरू किया गया। वनवासियों के लिए कई योजना बनी। बस्तर के क्षेत्र में लोग जाने से घबराते थे वहां के काजू काफी आज विदेश जा रहे हैं। आज बस्तर तरक्की कर रहा। हमने वनवासियों को काम पर लगाने की योजना बनाई। आज हर व्यक्ति के पास पैसा है।

कांग्रेस सरकार में कर्ज से किसी के किसान ने नहीं की आत्महत्या

मंत्री ने कहा इसके पहले मीडिया में आता था कि कर्ज से लदे किसान ने आत्महत्या कर ली। पर कांग्रेस के इस 4 साल में कोई भी किसान ने कर्ज से आत्महत्या नहीं की। यह कांग्रेस की उपलब्धि है। हमने किसानों को कर्ज लेने की नौबत नहीं आने दी है। ऐसी हमारी योजना है। चार किस्तों में हम बोनस का पैसा देते हैं। कुछ लोग कहते हैं चार किस्तों में ना दो एक बार दो। लेकिन हमारी सोच है कि किसान को अगर एक मुश्त देंगे तो पैसा खर्च हो जा। इसलिए जरूरत के समय के हिसाब से देते हैं। गरीब अमीर सबके लिए हमने योजना बनाई है। सबके लिए हमने बिजली बिल हाफ योजना लाई है। कुछ लोग कहते हैं कि कांग्रेस सरकार के पास पैसा ही नही है। ऐसे लोगों को तो फिर धान खरीदी में जो हम 700 दे रहे हैं वह नहीं लेना चाहिए।कर्ज माफी का पैसा भी उन्हें वापस करना चाहिए। ऐसे लोग हमारी योजना का लाभ उठाकर भी बोलते हैं कि योजना ठीक नहीं है। कांग्रेस ने सर्वहारा वर्ग की योजना बनाई है। जिस पर हम काम कर रहे हैं। इसमें कोई विसंगति नहीं है।

अपराधों की रोकथाम के लिए जरूरी है संस्कार की शिक्षा

मंत्री ने संस्कार की शिक्षा के प्रति जोर दिया। उन्होंने कहा नए थाने। खोलने का उद्देश्य अपराध रोकना है। आज देखते हैं, सट्टा में महादेव दुबई के लोग खिला रहे हैं। प्रदेश के नौजवान भाई बहन लोग उसके चक्कर में फस रहे और दुबई के लोग अरब खरबपति बन रहे है। ऐसे अवैध काम को हम रोकने की कोशिश करते हैं। आप सभी अच्छे रास्ते पर चले। सुखी जीवन में चले। ऐसे हमारी प्रयास है। सम्मानजनक जीवन जियो। हम कभी यह नहीं चाहते कि आपको सिर झुकाना पड़े। किसी के सामने हाथ फैलाना पड़े। हमारी मंत्रिमंडल की यही सोच है। यही मंशा है। हम चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ के रहने वाले सम्मानजनक जिंदगी जिए। सिर उठा कर जियो। यह हमारी मंशा है।

विधायक और कलेक्टर की तारीफ की

मंत्री ने भाषण के दौरान विधायक संगीता सिन्हा, कलेक्टर कुलदीप शर्मा के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा विधायक संगीता सिन्हा काफी सक्रिय रहती है। क्षेत्र की समस्याओं को लेकर वह मंत्रालय तक जाती रहती है। उनकी हमने कोई मांगों को पूरा किया है। हर विभाग में विकास के कार्य बहुत हुए हैं। आने वाले समय और होते रहेंगे। उन्होंने जनता से कहा कि आप के कलेक्टर कुलदीप शर्मा भी अच्छे हैं। आपको उनसे अपना काम निकालना आना चाहिए।

You cannot copy content of this page