DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सरकारी जमीन के चोर – अवैध कब्जा कर मकान बनाकर बेच रहे लोग, तहसीलदार से की गई कार्रवाई की मांग

बालोद – हिन्द सेना द्वारा सोमवार को राजस्व विभाग के अफसरों को ज्ञापन देकर बालोद शहर के रोशन नगर, बूढ़ापारा वार्ड 20 में किए गये अवैध कब्जाधारियों पर कार्रवाई की मांग की गई इस ज्ञापन के जरिए बताया गया है कि कैसे सक्षम परिवार भी अवैध रूप से कब्जा कर मकान बना चुके हैं फिर उस मकान को दुसरे को भी बेच दिए हैं हिन्द सेना के मांग की है कि स्थाई व अस्थाई निवासियों द्वारा किये गए शासकीय जमीन पर से बेजा कब्जा हटाया जाए पूर्व में भी समाजसेवी संगठन हिन्द सेना द्वारा शिकायत की गई थी कि वार्ड नबंर 20 बूढ़ापारा रोशन नगर में स्थायी एंव बाहरी व्यक्तियों द्वारा शासकीय जमीन पर अवैध रूप से 5 से 25, 30 डिसमिल पर कब्जा कर लिया गया है जो ऐसे सक्षम व्यक्ति है, जिनके पास पूर्व में ही रहने के लिए मकान है, सक्षम व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से शासकीय जमीन पर किये गए जिन लोगो द्वारा अवैध रूप से 25 ,30 डिसमिल जमीन पर कब्जा किया गया वे उक्त घर को बेच भी रहे हैं इस शिकायत पर पूर्व में राजस्व निरीक्षक और पटवारी के द्वारा निरीक्षण भी किया गया था, जिसमें घर बेचना पाया गया था और ऐसा करना एक तरह से लोगों द्वारा व्यवसाय बना लिया गया है।
जरुरतमन्द को दी जाए जमीन
हिन्द सेना ने मांग किया कि ऐसे जरूरत मन्द लोगो को जिनको वास्तव में भूमि की आवश्यकता है, जो वहां मकान बना लिए हैं,उन्हें बाहर न निकाला जाए, जिन लोगों द्वारा अवैध बेजा कब्जा कर उसको विक्रय कर आय अर्जित की जा रही है, उनसे जमीन खाली कराया जाए, कलेक्टर से भी इस सन्दर्भ में पूर्व में शिकायत की गई थी लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है जिसके बाद अब फिर से हिन्द सेना ने आवाज उठाया है इस बार तहसीलदार से मांग किया गया है कि तत्काल कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बेजा कब्जाधारियो से जमींन मुक्त करवाया जाए. जमीन खाली करा कर जरूरत मंद लोगो को जमीन दी जाए, ताकि वे गरीब भी अपना आशियाना बन सके। तहसीलदार के नाम से ज्ञापन देने के लिए हिन्द सेना के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष तरुण नाथ योगी, बालोद जिला उपाध्यक्ष भूपत हटीले, जिला महामंत्री विजय हरदेल, संगठन मंत्री देवेन्द्र सोनी सहित अन्य हिन्द सैनिक पहुंचे थे।

You cannot copy content of this page