DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शिवाजी महाराज जयंती, समारोह जगन्नाथपुर में 27 फरवरी को, कवि सम्मलेन भी होगा, मूर्ति अनावरण में पहुंचेगी विधायक

बालोद। दिल्लीवार कूर्मि क्षत्रिय समाज ग्राम- जगन्नाथपुर (सर्किल सुन्दरा) में छत्रपति शिवाजी की मूर्ति अनावरण समारोह और
शिवाजी महाराज जयंती का कार्यक्रम 27 फरवरी सोमवार दोपहर 1.00 बजे से होगा। जिसमें मुख्य अतिथि संगीता सिन्हा, विधायक संजारी बालोद होंगी। अध्यक्षता छगन लाल देशमुख ग्राम प्रधान दि. कू.क्ष. समाज जगन्नाथपुर करेंगे। अतिविशिष्ट अतिथिगण में भोला राम देशमुख , अध्यक्ष कृषि उपज मंडी समिति बालोद, हेमन्त कुमार देशमुख , केन्द्रीय कार्य. सदस्य सर्किल सुन्दरा, गंगाराम देशमुख , उपाध्यक्ष सर्किल सुन्दरा
मान. दामेश्वर प्रसाद देशमुख, सचिव सर्किल सुन्दरा, प्रताप देशमुख , कोषाध्यक्ष सर्किल सुन्दरा नागेश्वरी देशमुख , महिला अध्यक्ष सर्किल सुन्दरा, कृतिका साहू , सदस्य जिला पंचायत बालोद अरुण साहू , सरपंच ग्राम पंचायत जगन्नाथपुर होंगे।
इसी तरह समापन समारोह उसी दिन रात्रि 7.00 बजे के मुख्य अतिथि योगेश्वर कुमार देशमुख, केन्द्रीय युवा अध्यक्ष दि. कू.क्ष. समाज होंगे। अध्यक्षता छगन लाल देशमुख , ग्राम प्रधान दि. कू.क्ष. समाज जगन्नाथपुर करेंगे। विशेष अतिथि गण में जगदीश देशमुख , साहित्यकार, प्रिती देशमुख केन्द्रीय महिला अध्यक्ष दि. कू.क्ष. समाज, प्रेमा देशमुख महिला सचिव सर्किल सुन्दरा, जितेन्द्र कुमार देशमुख ग्राम सचिव दि. कू.क्ष. समाज जगन्नाथपुर, सुभाष हरदेल चिकित्सक कान्हा क्लीनिक जगन्नाथपुर, कोमल देशमुख , वरिष्ट कृषक, ललीत देशमुख , समाज सेवी, होल्कर देशमुख , समाजसेवी खोमन लाल देशमुख , पूर्व सचिव सर्किल सुन्दरा वारुणी देशमुख , सरपंच ग्राम पंचायत सांकरा होंगे।

रात में कवि सम्मेलन भी होगा

27 फरवरी की रात में समाज के ही 12 कवियों का सम्मेलन होगा। जिसमें जगदीश देशमुख जी (साहित्यकार) प्यारेलाल देशमुख (गीतकार), अनिता देशमुख (हास्य व गीत), आभा देशमुख( छंद गीत), रचना देशमुख (नारी जागरण नारी शक्ति), प्रदीप देशमुख कोठिया (हास्य व व्यंग)गायक, गीतकार,
लोचन देशमुख (गीत व कविता) टीकम पिपरिया (साहित्यकार), शिवचरण (श्रृंगार व करुण) दानेश्वर देशमुख (गीत), तुलसीराम ( हास्य व्यंग्य) खिलेन्द्र देशमुख( हास्य कवि) प्रस्तुति देंगे।

निकलेगी कलश शोभायात्रा

सुबह 9 बजे कलश शोभा यात्रा निकलेगी। दिनभर महिलाओं का खेलकूद रस्सा खिंच, कुर्सी दौड़, मटका फोड़,चम्मच गोली व सामाजिक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

You cannot copy content of this page