DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपा नेताओं ने महाराष्ट्र के नवनियुक्त राज्यपाल छत्तीसगढ़ के माटी पुरुष रमेश बैस से की मुलाकात

छत्तीसगढ़ के लिए छत्तीसगढ के माटी पुरुष रमेश बैस जी का लगातार तीसरी बार राज्यपाल बनना गर्व की बात है

बालोद। केंद्र सरकार द्वारा नवनियुक्त राज्यपालों की नियुक्ति की गई है ।

इन नियुक्तियों में छत्तीसगढ़ के माटी पुरुष रमेश बैस को देश का आर्थिक प्रदेश कह जाने वाले महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया है ।लगातार रमेश बैस को राज्यपाल जैसे प्रमुख ओहदे पर सर्वप्रथम त्रिपुरा फिर झारखंड और अब देश के बड़े राज्य महाराष्ट्र राज्य का राज्यपाल बनना छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है ।इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने रमेश बैस जी को जाकर उनके निवास स्थान पर बधाई दी एवं वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा की इस मुलाकात के दौरान भाजपा के प्रदेश कार्यालय मंत्री रजनीश शुक्ला , भाजपा वरिष्ठ नेता यशवंत जैन भाजपा नेता राकेश यादव भाजपा नेता राजा दीवान , एवम गोपाल पटवा उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page