दल्लीराजहरा। बालोद जिले में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। जहां विगत दिनों 4 मौत हुई तो वही 22 फरवरी को भी दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में एक हादसे में मौत का मामला दर्ज किया गया। मानपुर चौक के पास सड़क हादसा हुआ। जिसमें पिकअप चालक की लापरवाही से बाइक सवार संजारी के रहने वाले एक युवक की मौत हो गई। युवक के बड़े भाई दिलीप यदु निवासी वार्ड क्र0 1 संजारी की रिपोर्ट पर दल्लीराजहरा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उनके अनुसार 22 फरवरी को दोपहर करीबन 01.45 बजे मोबाइल से सूचना मिला कि सुभाष यदु का ब्लू स्टार पेट्रोल पंप चिखलाकसा के पास एक एक्सीडेंट हो गया है। जिसे नजदीक ज्योति अस्पताल चिखलाकसा में उपचार हेतू ले गये है। सूचना पाकर मै अपने भाई दिनेश यदु एवं अपने परिजनों ग्रामीणों के साथ ज्योति अस्पताल चिखलाकसा राजहरा आया। जहां पर मेरा भाई सुभाष यदु को स्टेचर में रखा था। डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया था । मेरा भाई सुभाष यदु अपने दोस्त रायपुरा निवासी जीवन ठाकुर दोनो छोटे डोंगर नारायणपुर के माईंस में ड्रायवरी का काम करते हैं। जो उस दिन अपने मोटरसायकल रायडर क्रमांक सीजी 08 ए वी 3801 से अपने दोस्त जीवन ठाकुर के साथ छोटे डोंगर नारायणपुर से ग्राम संजारी जा रहे थे। दोपहर करीबन 01.30 बजे ब्लू स्टोर पेट्रोल पंप चिखलाकसा के पास पहुंचा था। उसी समय विपरीत दिशा मानपुर चौक से दल्ली तरफ आ रही लाल रंग के पीकअप क्रमांक सीजी 07 बीएच 8369 के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज रफ्तार लापरवाही एवं उपेक्षापूर्वक चलाते लाकर मोटर सायकल रायडर क्रमांक सीजी 08 ए वी 3801 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। एक्सीडेंट से मेरे भाई सुभाष यदु के सिर पैर में गंभीर चोट आने काफी रक्त स्त्राव हो गया । उपचार हेतू ज्योति हास्पीटल राजहरा में ले गया। जहां डॉक्टर द्वारा बताया गया कि मेरे भाई सुभाष यदु को एक्सीडेंट से आई गंभीर चोट से मृत्यू हो गया है तथा मोटर सायकल के पीछे बैठे जीवन ठाकुर के चेहरा , जबड़ा में चोट आया है । पीकअप क्रमांक सीजी 07 बीएच 8369 के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज रफ्तार लापरवाही एवं उपेक्षापूर्वक चलाते लाकर मोटर सायकल रायडर क्रमांक सीजी 08 ए वी 3801 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने से मेरे भाई सुभाष यदु की मृत्यू हो गई।
मानपुर चौक पर हादसा, संजारी के युवक की मौत, पिकअप ने मारी थी टक्कर
