DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हादसे में 4 मौत के मामले में ट्रक चालक के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

बालोद। गुंडरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम खप्परवाड़ा में विगत दिनों ट्रक चालक की लापरवाही से कार सवार चार लोगों की मौत हो गई थी। मामले में बालोद निवासी सतिन्दरपाल सिंह सलुजा वार्ड नं0 09 मरार पारा की रिपोर्ट पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। सतिंदर पाल ने बताया कपडा व्यवसायी का काम करता हूं । 21 फरवरी 2023 को मेरी धर्मपत्नि श्रीमति सिमरन सलुजा व लडका राजवीर सलुजा व चालक सुनील ठाकुर के साथ रायपुर समान खरीदी करने के सुबह मेरे कार में गये थे। समान खरीदी करने के बाद मेरा कार खराब हो जाने के कारण मैंने फोन करके राहुल ट्रेव्ल्स रायपुर से अपने परिवार के लिये कार बुक कराकर टाटा सीजी 04 एम क्यु 2158 में चालक उमेश साहू के साथ वापस घर रात्रि लौट रहे थे । रात्रि करीबन 09.30 बजे चंद्राकर पोल्ट्री फार्म के पास मेनरोड ग्राम खप्परवाडा के पास पहुंचे थे कि गुण्डरदेही तरफ से जा रहे ट्रक क्रमांक सीजी 07 सी ए 3636 के चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेंट कर दिये। जिससे कार क्रमांक सीजी 04 एम क्यु 2158 क्षतिग्रस्त हो गया तथा कार में सवार मेरी पत्नि श्रीमति सिमरन सलुजा उम्र 45 वर्ष, राजवीर सलुजा उम्र 18 वर्ष, मेरे चालक सुनील कुमार ठाकुर उम्र 26 वर्ष व सीजी 04 एम क्यु 2158 के चालक उमेश कुमार साहू की गंभीर चोंट आने के कारण घटनास्थल पर चारों लोगों का मौके पर मौत हो गई।

You cannot copy content of this page