दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के भगवंत मान 5 मार्च को आएंगे रायपुर ,करने चुनाव का शंखनाद
बालोद. बुधवार को सर्किट हाउस में आम आदमी पार्टी के लोकसभा सचिव दीपक आरदे,जिला सचिव चोवेंद्र साहु,वरिष्ठ नेता बालक साहु,प्रकाश सोनकर ने पत्रकारों को आधिकारिक तौर पर बताया कि 19 मार्च का प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन रायपुर में अब 5 मार्च को होगा। प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का 5 मार्च को आना अब निश्चित हो गया है। उन्होंने साथ ही यह भी घोषणा की है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने अरविंद केजरीवाल के साथ रायपुर आ रहे है।
यह हम सभी आप कार्यकर्ताओं के लिए गौरव और अभिमान का क्षण है हमारे शीर्ष नेताओं का रायपुर आगमन और कार्यकर्ता संवाद आम आदमी पार्टी के 2023 विधान सभा चुनाव की तैयारी को मजबूती से कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह वर्धन के साथ आगे बढ़ाएगा। प्रदेश प्रभारी संजीव झा के मार्गदर्शन में जिलावार कार्यकर्ता संवाद में विशेष रूप से अभूतपूर्व सफलता और मजबूत संगठन के फलस्वरूप ही प्रदेश कार्यकर्ता संवाद का आयोजन 05 मार्च 23 को निश्चित किया गया है जिसमें अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान कार्यकर्ताओं मे 2023 की चुनाव तैयारी पर चर्चा कर रणनीति तय करेंगे। लोकसभा सचिव दीपक आरदे ने कहा आम आदमी पार्टी अब प्रदेश वासीयों को मूल भूत सुविधाओं जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली पानी और सुरक्षा के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति और अकूट भ्रष्टाचार जन दरबार तक ले जाने की तैयारी का मन बना चुकी है। कांग्रेस सरकार कानून व्यवस्था को लेकर पूरी तरह विफल हो गई है इसके कई उदहारण रोज देखने सुनने को मिल रहे हैं। दिल्ली में केजरीवाल की आप सरकार ने जिस प्रकार पूरी दिल्ली में सिर्फ 5साल में बहुत से कार्य किए फिर छत्तीसगढ़ में क्यों नहीं? मुफ्त बिजली (सीमित) और बिजली के भाव बिलकुल बढ़े नहीं और मुफ्त पानी भी दे रही है और स्वास्थ्य जांच और दवाई मुफ्त दे रही है लेकिन छत्तीसगढ़ से ये सब अब भी (कोसो दूर है क्योंकि भाजपा और कांग्रेस सिर्फ झूठे वादे लोकलुभावन घोषणा कर होर्डिंग पर बड़े बड़े विज्ञापन तक ही सीमित रहते हुए छल से वोट लेने की राजनीति में लिप्त है।
पंजाब में नवनिर्मित भगवंत मान की आप सरकार ने छोटे से कार्यकाल में ही प्रदेश वासियों से किए गए बिजली पानी स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में मजबूती से सुविधाएं दी है वो पंजाब के वासियों के लिए अभूतपूर्व उपलब्धि है। प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार से कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। संगठन विस्तार के तहत पूरे प्रदेश के सभी जिला में जिला प्रभारी और जिला सचिव लोकसभा प्रभारी और लोकसभा सचिव की घोषणा कर दी गई है। विधानसभा वार कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से चर्चा कर 455 ब्लॉक अध्यक्ष भी नियुक्त किए जा चुके है जो संगठन विस्तार को आगे सर्किल इंचार्ज और बूथ स्तर तक ले जायेंगे। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ की मिशन 2023 की तैयारी अब मजबूती से चल रही है। चोवेंद्र साहु ने अंत में कहा कि प्रदेश के हर गांव से ग्रामवासियों के प्यार और निरंतर सहयोग से एक ईमानदार सरकार बनाने का निश्चय है, अब प्रदेश वासी आम आदमी पार्टी को अवसर दे कर पूरा करने का मन बना चुके है।
