DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घीना में 12 वी के छात्र छात्राओं की विदाई

बालोद। घीना विद्यालय के कक्षा 12 वी के विद्यार्थियों को कनिष्ठ विद्यार्थियों द्वारा विदाई दी गई।

इस कार्यक्रम विद्यालय के स्थानान्तरण शिक्षिकाएँ आरती कोसरे, राजेश्वरी वर्मा एवं व्यायाम शिक्षका दुर्गा वती नामदेव का सम्मान समारोह रखा गया।

सम्मान समारोह की इस कड़ी में विगत 10 वर्षों से विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष पद पर आसीन रहे डालचंद जैन का श्री फल व शाल भेंट कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का श्री गणेश माँ सरस्वती के पूजन वंदन से हुआ। कक्षा 9 वी व 11 वी के छात्र – छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कक्षा 12 वी के छात्र – छात्राओं द्वारा क्या खोये, क्या पाये पर अपने – अपने विचार रखे। अंत मे सभी शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा आर्शीवचन के शब्द रखे गये तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11 वी के बच्चों द्वारा किया गया। प्राचार्य एम. एल. ठाकुर द्वारा आशीष वचन शब्द रखे गये, यह जानकारी रूपसिंह रावटे ने दी।

You cannot copy content of this page