धनगांव पंचायत में समाधान तुँहर दुआर विशेष शिविर का सम्पन्न हुआ आयोजन



डौंडीलोहारा। ग्राम पंचायत धनगांव ज पं डौंडीलोहारा में सोमवार को समाधान तुँहर दुआर विशेष शिविर का आयोजन संपन्न जिसमें ५२ आवेदन प्राप्त हुआ।

नोडल अधिकारी अजय साहू महिला बाल विकास परियोजना डौंडीलोहारा के निर्देशन व तोषण चुरेन्द्र सरपंच की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग,राजस्व विभाग, पंचायत विभाग,

वन विभाग, महिला बाल विकास परियोजना विभाग, शिक्षा विभाग, मनरेगा विभाग,पी एच ई विभाग ,खाद्य विभाग सहित आबंटित सभी विभाग की सहभागिता रही।

जहां कुपोषित बच्चों को उबला अंडा व धात्री माताओं को पूरक पोषण आहार वितरण किया गया। इस शिविर में घनश्याम भुआर्य सचिव चैमन सिवाना रोजगार सहायक शीतल प्रसाद गंधर्व कोटवार चेतन नायक हुमन कोसमा,शोभित केराम पंच ,रेवा रावटे भृत्य व मितानिनो सहित समस्त ग्रामवासियों की उपस्थिति रही।

You cannot copy content of this page