DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अजब मामला- राम चरण की 19 बकरी हो गई घर से चोरी, पुलिस कर रही चोर गिरोह की तलाश, गुंडरदेही की घटना

बालोद/ गुंडरदेही। गुंडरदेही थाना क्षेत्र में बकरी चोरी का एक रोचक मामला सामने आया है। बकरी मालिक राम चरण सिन्हा की रिपोर्ट पर गुंडरदेही पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज किया है। अब बकरी चोर गिरोह की तलाश पुलिस कर रही है। बकरी मालिक रामचरण सिन्हा के मुताबिक
वह वार्ड न0 3 शहीद कौशल यादव शासकीय कॉलेज गुण्डरदेही के पास निवास करता है। बकरी चराने का काम करता है। 5 दिसम्बर को शाम 04.30 बजे अपने बकरियो को चराकर वापस घर आकर सामने वाला कोठा में 19 नग बकरी एवं बगल वाले कोठा में 18 नग बकरी को कोठा में डालकर कुछ बकरी को रस्सी से बांधकर एवं कुछ बकरी को खुला रखा था। दरवाजा में लकड़ी के पाटा को ढक कर रखा था। रात्रि में खाना खाने के बाद टीवी सिरियल कृष्ण देखकर रात्रि करीबन 22.30 बजे सभी परिवार सो गये थे। रात्रि करीबन 5 दिसम्बर के 02. से 03 बजे के मध्य बकरी की आवाज सुनकर छोटे लड़का सुनील उठा तो घर के सामने तरफ के दरवाजे का संकल बंद था। बड़े लड़का दीपक सिन्हा का फोन लगाकर संकल को खुलवाकर सभी परिवार घर से बाहर निकल कर देखे तो सामने के कोठा में रखे 19 नग बकरी कीमती 20,000 रूपये नही था। कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था।

You cannot copy content of this page