DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घीना में परीक्षा पे चर्चा 2023

बालोद। घीना स्कूल में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम ” परीक्षा पे चर्चा 2023″ का आयोजन किया गया। इस संख्या के आज के उपस्थित समस्त विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम मे अपनी सहभागिता प्रदान किये। विद्यालय के हॉल में जो स्मार्ट क्लास के रूप मे विकसित की गई है, इसी हॉल में प्रोजेक्टर के माध्यम से 285 छात्र छात्राओं ने अपनी सहभागिता दी। विद्यालय के शिक्षकों में से 13 शिक्षकों ने इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दी।
बच्चों व शिक्षकों में मोदी जी के विचारों को सराहा व परीक्षा संबंधी उठने वाले भय व तैयार संबंधी समाधान से बच्चे शामिल हुए। जो छात्रों व शिक्षकों के लिए लाभकारी रहा, यह जानकारी रूपसिंह रावटे ने दी।

You cannot copy content of this page