DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पत्नी से अफेयर के शक में युवक की पिटाई, राजनांदगांव में भर्ती

बालोद। जिले के अर्जुंदा थाना में मारपीट का एक ऐसा मामले सामने आया हैं। जिसमें आरोपी ने एक युवक की इसलिए पिटाई कर दी कि उसे शक था कि युवक के साथ उसकी पत्नी का अफेयर चल रहा है। आरोपी की इस बेदम पिटाई से इस कदर घायल हो गया कि उसे राजनांदगांव मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है। जहां इलाज जारी है
युवक के पिता केशव वैष्णव ने बताया ग्राम देवसरा का निवासी हुं। खेती किसानी का काम करता हूं। 19 फरवरी को मैं घर से खाना खाकर अपने गांव के ही किराना दुकान के पास टहलने गया था कि गांव के एक महिला ने मुझे आकर बताया कि देवरी जाने वाला मार्ग नहर नाली के पास आपके लडके भोलादास वैष्णव को गांव के योगेश्वर कुमार साहू द्वारा अपने पत्नि के साथ भोलादास वैष्णव का चरित्र के संबंध में शक कर अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का व डण्डा से मारपीट कर रहा है। बताने पर मैं झगडा हो रहे जगह के पास जाकर देखा तो मेरा लडका मेरे घर के सामने चौरा में पडा हुआ था। तब मैं अपने लडके भोलाराम वैष्णव के पास जाकर उससे पुछा कि योगेश्वर के साथ लडाई क्यों हो रहे थे, तब उसने बताया कि मैं खाना खाकर करीबन 08.30 बजे रात्रि को नहर नाली के पास टहल रहा था तभी योगेश्वर मेरे पास आया और मुझे बोला कि मेरे पत्नि के साथ तुम्हारा गलत संबंध है, कहकर चरित्र पर शक कर मुझे अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देते हुए मुझे हाथ मुक्का व डण्डा से मारपीट करने लगा। मारपीट करने से मेरे दोनों आंख के नीचे, मस्तक, दाढी, व दांये-बांये पैर के घुटना
चोंट आकर दर्द हो रहा है एवं सूजन आ गया है बताया। जिसे 108 एम्बुलेंस के माध्यम से शासकीय अस्पताल अर्जुन्दा लाकर भर्ती किया, जो डॉक्टर द्वारा चेक करने पर बेहतर ईलाज हेतु मेडिकल कालेज राजनांदगांव रिफर किये। अर्जुंदा पुलिस ने आरोपी योगेश्वर साहू के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

You cannot copy content of this page