बालोद। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बालोद जिले के अर्जुंदा तहसील अंतर्गत ग्राम परसतराई दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के 53 वाँ वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पुलगांव दुर्ग में कुर्मी समाज हेतु भवन निर्माण कार्यों हेतु 1 करोड़ तथा परसतराई के सरपंच की मांग पर मुक्तिधाम, प्रतिक्षालय एवम पहुंचमार्ग हेतु 25 लाख की घोषणा की। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवम गुण्डरदेही विधानसभा के विधायक कुंवर सिंह निषाद, श्रम कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन के उपाध्यक्ष केशव बंटी हरमुख, विधान सभा के विधायक संगीता सिंहा, कृषि उपज मंडी बालोद के अध्यक्ष भोलाराम देशमुख, जिला पंचायत के अध्यक्ष सोनादेही देशलहरा उपस्थित थे। इस दौरान श्री बघेल ने ग्राम परसतराई में वीर शिरोमणि छत्रपति शिवाजी की पाषाण मूर्ति का अनावरण किया। श्री बघेल ने कार्यक्रम की शुरुवात छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र एवम समाज के पुरुधाओ को माल्यार्पण एवम दीप प्रज्वलित कर की।
इस दौरान श्री बघेल ने छत्रपति शिवाजी के पराक्रम का बखान किया। शिवाजी की सेना छोटी जरूर थी
थी लेकिन उनका आत्म बल बहुत बड़ा था। उन्होंने अपने आत्म बल के दाम पर मुगल सेना से मुकाबला किया। उन्होंने कहा की दिल्लीवार समाज अपने खान पान रहन सहन, विशिष्ट व्यापार से पहचाना जाता है। उन्होंने कहा की आज दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज में शामिल हो कर गौरांवित महसूस कर रहा हु इसके लिए समाज के लोगो का बहुत बहुत धन्यवाद। इस अवसर श्री बघेल को समाज के लोगो द्वारा छत्तीसगढ़ी व्यंजन से तौल कर सम्मानित किया गया। इस दौरान श्री बघेल ने दिल्लीवार समाज के युवक युवतियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर उच्च पद प्राप्त ग्रहण पर बधाई एवम शुभकामनए दी।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र यादव, दिल्लीवर कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ राजेंद्र हरमुख, वरिष्ठ समाजसेवी श्री हरदेव दिल्लिवार, समाज संरक्षक श्री राम सहाय देशमुख, महिला समिति अध्यक्ष प्रीति देशमुख, युवा समिति अध्यक्ष श्री योगेश्वर देशमुख, महामंत्री श्री अशोक कुमार देशमुख सहित उपस्थित थे।
परसतराई में सीएम ने किया शिवाजी की मूर्ति का अनावरण, सामाजिक भवन निर्माण हेतु दिए 1 करोड़ की सौगात
