DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महाशिवरात्रि पर टोलाघाट परसदा शिव मंदिर में हुई पूजा,

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी और संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद हुए शामिल

पाटन/ बालोद। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर ठकुराईन टोला परसदा (पाटन) के टोलाघाट शिव मंदिर में विशेष पूजा हुई। इस दौरान मंदिर में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद और मछुवा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा अर्चना की।

इसके बाद निषाद समाज के समाजिक महासभा के आयोजन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि आप सभी की मंगलकामना भगवान भोलेनाथ से करता हूँ। हमेशा की तरह इस बार भी मेले में हजारों श्रद्धालु मौजूद हैं। जहां भी शिव विराजे हैं। वहां मेले लगे हैं। भगवान शिव का आशीर्वाद हम सब पर है। प्रदेश समृद्धि की राह पर है। साधु संत कहते हैं कि शिव भाव से ही सारे जीवों की सेवा करना है। हमने इसे ही लक्ष्य माना है। ईश्वर के आशीर्वाद और आप के सहयोग से हम यह कार्य कर रहे हैं।
इस दौरान संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने पिछले चार वर्षों में हमारे धार्मिक स्थलों को सहेजने का काम किया है।

प्रदेश को शशक्त बनाने की राह पर काम किया जा रहा है। अब प्रदेश के सभी समाज के लोग आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ को बेहतर करने के साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधित सुविधाओं को सुधारा जा रहा है। इस दौरान कार्यक्रम में मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद, विधायक अभनपुर धनेन्द्र साहू, सीएम ओएसडी आशीष वर्मा, देवकुमार निषाद, घनश्याम निषाद, भूपेन्द्र कश्यप, अशोक साहू, विष्णु राम निषाद, महेन्द्र वर्मा, गजानंद सिन्हा, नंदकुमार साहू, सुरेश निषाद, मनोहर निषाद, कंजराम निषाद, सभाराम निषाद, अशोक निषाद, चिंताराम निषाद, युवराज निषाद, खेमचंद निषाद, उषा प्रभु निषाद उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page