डौंडीलोहारा:- ग्राम कामता में श्रीमद् भागवत कथा वाचक पंडित राजेश तिवारी द्वारा किया जा रहा है
आज महाशिवरात्रि पर्व होने के कारण 108 महा शिव लिंग पूजा अर्चना किया गया। जिसमें 108 जोड़ा पति-पत्नी बैठकर पूजा अर्चना की जाती है ।सभी श्रद्धालुओं को 1-1 शिवलिंग प्रदान किया गया और अपनी स्थान पर बैठकर पूजा अर्चना किया गया तिवारी महाराज द्वारा स्वयं पूजा करते हुए सभी श्रद्धालुओं को अपने अपने स्थान पर शिवलिंग का पूजा करने हेतु मंत्र उच्चारण किया गया जिसमें दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना में भाग लेकर अपने मन की मनोकामना पूरा करने हेतु मन्नत मांगा गया। श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन परसराम लोहेंद्र एवं समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से किया गया ।

